जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को एमबीबीएस तृतीय वर्ष के चार छात्रों को छात्रावास से निकाले जाने के विरोध में शुरू हुई है। बताया गया है कि पिछले दिनों छात्रावास में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी, जिससे वहां तनाव चल रहा है।
हालांकि, एम.एस. डॉ. ओ.पी. उपाध्याय का कहना है कि तीन दिनों पूर्व अस्पताल के सर्जरी विभाग में डॉ. मुमताज अंसारी के साथ मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट के विरोध में रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर गए हैं।
dharmpath.com dharmpath