बीएनपी का बुधवार से 48 घंटे का बंद

ढाका, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने देश के ढाका और खुलना प्रखंडों बुधवार से 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

ढाका, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने देश के ढाका और खुलना प्रखंडों बुधवार से 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की रपट के अनुसार, पार्टी के संयुक्त महासचिव राहुल कबीर रिजवी ने कहा, “बंद बुधवार सुबह छह बजे शुरू होगा और शुक्रवार सुबह छह तक चलेगा।”

रिजवी ने कहा, “संयुक्त बल हमारे नेताओं को अपने अभियानों के जरिए परेशान कर रहे हैं। जातियताबादी छात्र दल (बीएनपी की छात्र शाखा) के कई नेताओं की पिछले कुछ दिनों में हत्या की जा चुकी है।”

रिजवी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस ज्यादती के विरोध में आहूत बंद को शांतिपूर्ण तरीके से लागू कराएं।

उन्होंने कहा कि इस बंद के साथ चक्का जाम भी किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493