बीएमएक्स विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा कोलंबिया

मेडेलिन (कोलंबिया), 26 मई (आईएएनएस)। 60 देशों के खिलाड़ियों की हिस्सेदारी के साथ 21वीं बीएक्सएम साइकिलिंग विश्व चैम्पिनशिप की शुरुआत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अगले रविवार तक कुल 2,500 साइकिल चालक इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे जिसमें 350 एलिट एथलिट भी शामिल हैं।

यह ऐसी साइकिल प्रतियोगिता है जिसमें बीएमएक्स बाइक का उपयोग किया जाता है। चैम्पियनशिप की आधिकारिक शुरुआत बुधवार को हुई थी।

पहली प्रतिस्पर्धा बच्चों और अंडर-16 युवा श्रेणी की थी।

इस चैम्पियनशिप का मुख्य आकर्षण ओलम्पिक चैम्पियन कोलंबिया की मारिआना पाजोन होंगी। वह इस्टेफानिया गोमेज, मारिअ पॉलीना ओर्सोनो और आद्रें इस्कोबार की टीम का नेतृत्व करेंगी।

कोलंबिया की पुरुष टीम में कार्लोस मारिओ ओक्वेंडो, कार्लोस अलर्बेटो रामिरेज, जुआन कार्लोस डिएज, मिग्युएल अवजेंड्रो कालिक्सटो, डिएगो अलजेंड्रो, और आंद्रेस इडयुारडो शामिल हैं। इनके अलावा सर्गियो इग्नासिओ सालाजर और आंद्रेस फेलिपे लोपेज अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493