बीएमसी चुनावों में शिवसेना आगे

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) की 227 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को हो रही है, जिसमें शिवसेना आगे चल रही है।

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) की 227 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को हो रही है, जिसमें शिवसेना आगे चल रही है।

दोपहर तक मिले प्रारंक्षिक आंकड़ों के अनुसार, शिवसेना 85 वार्डो में आगे है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 52 वार्डो में आगे है। इसके बाद कांग्रेस 16 वार्डो में, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नौ वार्डो में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) छह वार्डो में और अन्य पांच वार्डो में आगे हैं।

मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को लगभग 55 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें करीब पांच लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

महाराष्ट्र के नौ अन्य निकायों, 26 जिला परिषदों और 283 पंचायत समितियों के लिए भी दो चरणों में 16 और 21 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493