बीएलए इंडस्ट्रीज की 4.53 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शनिवार को कोयला आवंटन घोटाला मामले के तहत बीएलए इंडस्ट्रीज की 4.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की।

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शनिवार को कोयला आवंटन घोटाला मामले के तहत बीएलए इंडस्ट्रीज की 4.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की।

वित्तीय जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा, “ईडी ने कोल ब्लॉक आवंटन मामले में बीएलए इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड की मध्य प्रदेश के नरसिंगपुर जिले में स्थित 348.34 एकड़ में फैली अचल संपत्ति जब्त की है जिसकी कीमत लगभग 4.53 करोड़ रुपये है।”

ईडी ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) के एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया है।

सीबीआई ने इस मामले में बीएलए इंडस्ट्रीज, इसके प्रबंध निदेशक अनूप अग्रवाल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

ईडी ने कहा, “जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बीएलए इंडस्ट्रीज ने वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान 26.23 लाख मीट्रिक टन का खनन किया और इसी दौरान 577.23 करोड़ रुपये का 25.07 लाख मीट्रिक टन कोयला बेचा।”

एजेंसी ने कहा कि वर्ष 2007-08 के दौरान बीएलए इंडस्ट्रीज ने खदानों के आवंटन के बाद 35 लाख नए शेयर बना कर 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 3.50 करोड़ के शेयर कैपिटल बनाए। कंपनी ने इन शेयरों को अद्वैत होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को जारी किए।

एजेंसी ने कहा, “वर्ष 2010-11 के दौरान, कुल एक लाख नए शेयर बनाए गए और अद्वैत होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को 55 रुपये के प्रीमियम के आधार पर जारी किए गए, जिससे 65 लाख शेयर कैपिटल बने।”

एजेंसी ने कहा, “अद्वैत होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड बीएलए इंडस्ट्रीज लिमिटेड की संबद्ध कंपनी है।”

ईडी ने कहा, “कंपनी ने 36 लाख नए शेयर बनाए और अद्वैत होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया, जिससे 4.15 करोड़ का लाभ हुआ और इस राशि को आवंटन में लगाया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493