बीएसई, एफआईएसएस करेंगी मसालों का डेरिवेटिव बाजार विकसित

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने मंगलवार को कहा कि उसने फेडरेशन ऑफ इंडियन स्पाइस स्टेकहोल्डर्स (एफआईएसएस) के साथ मसालों के कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक्सचेंज ने एक बयान में कहा, “एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं क्योंकि बीएसई जल्द ही कमोडिटीज मार्केट और एफआईएसएस में प्रवेश करेगा और एफआईएसएस बीएसई को उद्योग की जरूरी इनपुट प्रदान करेगा।”

बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष शेयरधारकों के बीच कमोडिटी बाजार की समक्ष को गहरा करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

बीएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीषकुमार चौहान ने कहा, “बीएसई और एफआईएसएस ने अपनी ताकत, संसाधन, अनुभव और विशेषज्ञता को कमोडिटी डेरिवेटिव मार्केट को विकसित करने और उसे मजबूत करने के उद्देश्य से हाथ मिलाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493