ग्वालियर 24 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ग्वालियर के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी में 25 मार्च को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को ग्वालियर पहुंच रहे हैं।
आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बीएसएफ के विमान से शुक्रवार शाम 5.50 बजे एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा पहुंचेंगे और वहां सड़क मार्ग से बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के लिए रवाना होंगे। वह रात्रि विश्राम टेकनपुर में ही करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री 25 मार्च शनिवार को सुबह 9.30 बजे से बीएसएफ अकादमी द्वारा असिस्टेंट कमांडेंट के पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वह बीएसएफ इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। वह दोपहर 1.30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और विमान से दिल्ली रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath