बीएसएफ देश की प्रथम रक्षा दीवार : राजनाथ

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) को देश की प्रथम रक्षा दीवार बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अपने कर्तव्य पर जीवन न्योछावर करने वाले जवानों के परिवारों से मिलने के दौरान वह भावुक हो गए थे।

राजनाथ ने सीमा सुरक्षा बल के 13वें अलंकरण समारोह को यहां संबोधित करते हुए कहा, “बीएसएफ रक्षा की पहली पंक्ति ही नहीं, बल्कि रक्षा की पहली दीवार भी है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “सुरक्षा बलों में बलिदान का भाव तभी आता है जब राष्ट्रीय गौरव का भाव आता है।” उन्होंने कहा कि बीएसएफ एक ऐसा सुरक्षा बल है जहां पर सैनिकों को लगता है कि सीमा पर स्थित चौकियां उनके घरों से दूर एक घर ही हैं।”

राजनाथ ने पांच बीएसएफ जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए और 25 अन्य जवानों को असाधारण सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिए।

बीएसएफ अलंकरण समारोह हर साल 22 मई को आयोजित किया जाता है। यह समारोह इसके संस्थापक के.एफ. रुस्तमजी की याद में आयोजित जाता है। रुस्तमजी का जन्म 1916 में आज ही के दिन (22 मई) हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493