बीएसएफ ने पंजाब में 2 पाकिस्तानी नौका जब्त की

चण्डीगढ़, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को पंजाब के सीमांत जिले फिरोजपुर में दो पाकिस्तानी नौका जब्त की है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

बीएसएफ के जवानों ने 2-3 अप्रैल की रात्रि गश्त के दौरान दोनों नौका डोना तेल मल सीमा के पास पकड़ीं। बीएसएफ के जवान सुतलज नदी के पास सीमा पर गश्त पर थे।

अधिकारी ने कहा कि गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने जब नौका सवारों को चुनौती दी, तो वे नदी में कूंदकर तेजी से पाकिस्तानी इलाके की ओर तैरने लगे। नौका की तलाशी लेने पर उसमें 45 किलोग्राम मछली बरामद हुई।

पंजाब राज्य की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493