बीएसएफ ने पाकिस्तान सीमा के पास 2 तस्कर मार गिराए

चंडीगढ़, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर के अजनाला सेक्टर में पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हुई एक मुठभेड़ में मादक पदार्थो के दो तस्करों को मार गिराया। बीएसएफ के सूत्रों ने यह जानकारी बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

अजनाला के शाहपुर इलाके में बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के पास गश्त लगा रहे बीएसएफ जवानों ने भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां देखी।

जब जवानों ने तस्करों को पकड़ने की कोशिश की तो उन लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। बीएसएफ ने भी करारा जवाब देते हुए दो तस्करों को मार गिराया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493