बीकानेर में सामूहिक दुष्कर्म मामले में 6 गिरफ्तार

जयपुर, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान में बीकानेर के पास इस सप्ताह अगवा की गई 28 वर्षीया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक एस.एस.गोधरा ने आईएएनएस को बताया, “महिला ने 26 सितंबर को घटना की सूचना दी। जांच के दौरान हमें पता चला है कि इस घटना को अंजाम देने में आठ लोग शामिल थे। हमने छह को गिरफ्तार कर लिया है।”

महिला की शिकायत के अनुसार, 25 सितंबर को सड़क के किनारे से उसे अगवा किया गया।

पुलिस का कहना है कि उन दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने अपने छह और साथियों को बुलाया और फिर उन सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि 20 से अधिक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

महिला ने बताया, “मुझे जहां से अगवा किया गया, अगले दिन उसी स्थान पर छोड़ दिया गया।”

सूत्रों के मुताबिक, महिला ने इस अपराध के बारे में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज करवा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493