बीकानेर सांसद को सांसद महारत्न पुरस्कार मिलेगा

जयपुर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल को 11 जुलाई शनिवार को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘सांसद महारत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में राजस्थान के पाली से लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी को ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह अवॉर्ड उन्हें 15वीं लोकसभा में उल्लेखनीय एवं उत्कर्ष कार्य तथा लोकसभा में दिए गए उनके योगदान के लिए दिए जाएंगे।

15वीं लोकसभा में बीकानेर के सांसद मेघवाल को तीन बार ‘सांसद रत्न अवॉर्ड’ मिल चुका है। समारोह में मेघवाल के साथ ही सांसद आनंदराव अडसुल को भी यह पुरस्कार प्राप्त होगा।

प्राईम पॉईन्ट फाऊण्डेशन की ओर से आई.आई.टी. सभागार मद्रास में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डॉ. जस्टिस ए.आर. लक्ष्मणन द्वारा यह सम्मान प्रदान दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 16वीं लोकसभा में बेस्ट परफॉर्मर सांसदों को भी पुरस्कृत किया जाएगा तथा सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसमें झारखंड सांसद निशिकांत दुबे, महाराष्ट्र सांसद श्रीरंग अप्पा बर्ने तथा राजस्थान के पी.पी. चौधरी शामिल हैं।

गौरतलब है कि प्राईम पॉईन्ट संस्थान लोकसभा में सांसदों के कार्यकाल को नियमित रूप से देखती है। इस हेतु चयन समिति का भी गठन किया जाता है जो श्रेष्ठ सांसद का चुनाव करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493