बीजद के नेता केंद्र से मिला धन खा गए : शाह

जाजपुर (ओडिशा), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह ने शनिवार को बीजू जनता दल के नेताओं (बीजद) पर ओडिशा में केंद्र सरकार से मिले धन के गबन का आरोप लगाया।

जाजपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले पांच सालों में ओडिशा के विकास के लिए 5.56 लाख करोड़ रुपये दिए, लेकिन राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के कारण यह रकम जनता तक नहीं पहुंच पाई।

उन्होंने कहा, “बीजद के बाबू और नेता उस राशि को खा गए।”

शाह ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर माफिया को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ओडिशा में सत्ता में आने के 90 दिनों के भीतर अवैध खनन में शामिल और चिटफंड घोटाले करने वालों को जेल भेज देगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नवीन पटनायक 19 सालों तक ओडिशा पर राज करने के बाद भी ओडिशा भाषा पूरी तरह नहीं सीख पाए। उन्होंने कहा कि केवल ओड़िया बोलने वाला मुख्यमंत्री ही राज्य के लोगों की समस्याएं समझ सकता है।

उन्होंने लोगों से राज्य और केंद्र, दोनों में एक पार्टी की सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शाह ने कहा, “यह साफ है कि पूरे देश ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493