बीजिंग का 25 फीसदी क्षेत्र हुआ वनाच्छादित

बीजिंग प्रशासित 14 जिला एवं काउंटी क्षेत्रों में 2012 से अब तक 10.5 लाख हेक्टेयर इलाके में पौधारोपण किए गए, जिसमें कुल 5.4 करोड़ पौधे लगाए गए।

वन विभाग ने बताया कि क्षेत्रीय मौसम को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रजाति के पौधे सोच-समझकर लगाए गए, जिसके कारण 95 फीसदी पौधे बचे रह गए।

बीजिंग ने वनाच्छादन के लिए आवंटित राशि के समुचित उपयोग और वन क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाने के लिए इस कार्य में क्षेत्रीय संगठनों को शामिल किया गया और 20,000 वन रक्षकों की नियुक्ति की गई।

महानगर भूदृश्य और वानिकी ब्यूरो के अनुसार, अब बीजिंग के चारों ओर 30 से अधिक ऐसे हरित प्रदेश हो गए, जिनमें करीब 650 हेक्टेयर भूमि वनाच्छादित है। ब्यूरो का कहना है कि 2020 तक करीब 25,000 हेक्टेयर भूमि को वनाच्छादित कर दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493