निर्वाचन आयोग का दल असम में

गुवाहाटी, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नसीम जैदी के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक पूर्ण दल अगले वर्ष प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को असम पहुंचा।

जैदी के साथ दोनों निर्वाचन आयुक्त ए.के. जोति और ओ.पी. रावत भी हैं। इस दल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की।

राज्य के अधिकांश दलों ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि विधानसभा चुनाव बहग बिहू या रोंगाली बिहू से पहले कराया जाए। असम का यह लोकप्रिय त्योहार मध्य अप्रैल में पड़ता है।

असम गण परिषद (अगप) के महासचिव दुर्गा दास बोरो ने कहा, “हमने आज निर्वाचन आयोग के पूर्ण दल से मुलाकात की और उनसे रोंगाली बिहू से पूर्व चुनाव कराने का अनुरोध किया। हमने उनसे यह अपील भी की कि चुनाव दो चरणों में कराया जाए।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के नेताओं ने भी निवार्चन आयोग के दल से मुलाकात की।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने हालांकि रोंगाली बिहू के बाद चुनाव कराने की अपील की, ताकि लोग अपने पसंदीदा त्योहार का आनंद उठा सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493