बीजिंग ने नेत्रहीनों के लिए नया एप जारी किया

बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग ने लाखों नेत्रहीन लोगों और स्वयंसेवकों के लिए एक नया स्मार्टफोन एप जारी किया है।

इस मुफ्त एप ‘सीफॉरमीडॉटआर्ग’ के दो चैनल हैं। एक नेत्रहीन प्रयोक्ताओं के लिए और दूसरा स्वयंसेवकों के लिए। मंगलवार को जारी इस एप को जारी किया गया।

इस एप के माध्यम से नेत्रहीन लोगों से कार्यकर्ता सजीव ऑडियो या वीडियो चैट कर पाएंगे और कार्यकर्ता नेत्रहीन लोगों को जरूरत के मुताबिक जरूरी निर्देश दे पाएंगे।

नेत्रहीन लोग इस एप के माध्यम से एप्वाइंटमेंट बुक कर पाएंगे और अगर उन्हें किसी मददगार की जरूरत हो तो। उदाहरण के लिए अगर उन्हें एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने जाना हो या किसी डॉक्टर के पास जाना हो। ऐसे में एप पर मदद का संदेश भेजने पर कार्यकर्ता तुरंत उनके पास पहुंच जाएंगे। इस एप के माध्यम से मदद करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए लाइसेंसधारी या पेशेवर संगठनों के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

इस एप को बिजनेस फॉर सोशल रिस्पांसबिलिटी, जो एक वैश्विक गैर सरकारी संस्था है और बीजिंग की प्रोटेक्शन एंड इज टेक्नॉलजी कं. ने संयुक्त रूप से मिलकर विकसित किया है।

इसे वित्तीय मदद यूएस टेलीकम्यूनिकेशन्स फर्म, क्लालकॉम ने मुहैया कराई है।

बिजनेस फॉर सोशल रिस्पांसबिलिटी के सलाहकार सेवाओं के निदेशक वांग लिन ने बताया, “इस एप का लक्ष्य दिव्यांग आबादी के जीवन के स्तर और स्वतंत्रता को उन्नत बनाना है।”

चायना डिसेबल्ड पर्सन्स फेडरेशन के मुताबिक साल 2010 तक चीन में कुल 1.2 करोड़ दिव्यांग लोग थे।

साल 2012 में स्टेट कौंसिल ने दिव्यांग लोगों के लिए बाधामुक्त वातावरण की स्थापना पर एक दिशानिर्देश जारी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493