स्किपर का शुद्ध लाभ 19.4 फीसदी बढ़ा

कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख बिजली पारेषण टॉवर कंपनी स्किपर लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि 31 मार्च, 2016 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 19.4 फीसदी बढ़कर 36.12 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी कुल बिक्री 4.7 फीसदी बढ़कर 523 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 499 करोड़ रुपये थी।

गत वित्त वर्ष की समाप्ति पर इंजीनियरिंग उत्पाद के लिए कंपनी के पास कुल ठेका 2,429 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने अपने बयान में कहा, “वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कंपनी को 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका मिला है।”

2015-16 के पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 6.7 फीसदी बढ़कर 95.13 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो एक साल पहले 89.17 करोड़ रुपये था।

बीते वित्त वर्ष में कंपनी की निर्यात आय बढ़कर 656.11 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 54.63 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493