इन उत्सर्जन मानकों को विश्व के सबसे सख्त मानकों में से एक माना जा रहा है।
विश्व के सर्वाधिक सख्त उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इसका मसौदा तैयार किया गया है, जिसमें हल्के वाहन, भारी वाहन और भारी मोटर शामिल हैं।
मौजूदा समय में बीजिंग में वाहनों को पांचवें चरण के उत्सर्जन मानकों को पूरा करने की जरूरत है, जो 2013 में प्रभावी हो गए थे और ये यूरो वी उत्सर्जन के समान हैं।
छठे चरण के उत्सर्जन मानकों के मुताबिक, हल्के वाहनों को 40 प्रतिशत तक, भारी वाहनों को 50 प्रतिशत तक उत्सर्जन में कटौती करनी चाहिए।
शोध में पता चला है कि वाहनों द्वारा उत्सर्जित पीएम 2.5 कण कुल प्रदूषकों का 31 प्रतिशत हैं।
अंतर्राष्ट्रीय शोध से पता चला है कि प्रदूषण कम करने और वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए सख्त उत्सर्जन मानक आवश्यक हैं।
ब्यूरो का अनुमान है कि 2022 तक वाहनों द्वारा उत्सर्जित प्रदूषकों में 30 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath