मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। देश की मुद्रा रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले तेज गिरावट के साथ दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया, लेकिन बाद में भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के बाद थोड़ा संभल गया।
शुरुआती कारोबार में एक वक्त रुपया प्रति डॉलर 66.88 रुपये पर पहुंच गया। विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक हालांकि रिजर्व बैंक के आदेश पर सरकारी बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली करने से रुपये की स्थिति बाद में थोड़ी संभल गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 0.57 फीसदी या 150 अंकों से अधिक की तेजी ने भी रुपये के संभलने में भूमिका निभाई।
सुबह करीब 11.45 बजे रुपये डॉलर के मुकाबले 66.74 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले सुबह के कारोबार में यह सितंबर 2013 के बाद अब तक के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
dharmpath.com dharmpath