मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि लगातार दूसरी बार इस प्रकार के मेले का आयोजन करने के पीछे चीनी संस्कृति को और अधिक बेहतर तरीके से जानने की रणनीति है।
बयान में कहा गया कि इस आयोजन से मोरक्को के प्रकाशकों और उनके चीनी समकक्षों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इस छह दिवसीय पुस्तक मेले में चीन से करीब 2,400 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे। 1986 में लांच हुआ बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला, फ्रैंकफुर्त और लंदन के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा पुस्तक मेला है।
dharmpath.com dharmpath