बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। बीजिंग के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की है कि राजधानी में एक ग्रामीण में एच7एन9 संक्रमण का इलाज किया जा रहा है।
बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। बीजिंग के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की है कि राजधानी में एक ग्रामीण में एच7एन9 संक्रमण का इलाज किया जा रहा है।
बीजिंग नगरपालिका स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग ने एक बयान में कहा कि 68 वर्षीय पीड़िता हेबेई प्रांत के लैंगफैंग शहर का रहने वाली है और इसका उपनाम चेन है। हेबेई में चिकित्सा के दौरान हालत बिगड़ने पर महिला को बीजिंग में स्थानांतरित किया गया।
बयान के मुताबिक, चेन का रोगग्रस्त मुर्गियों से हाल में कोई संपर्क नहीं रहा था।
चीन में इस समय अन्य दो एच7एन9 रोगियों का इलाज चल रहा है।
तियानजिन नगरपालिका स्वास्थ्य और परिवार नियोजन आयोग के मुताबिक, इनमें से एक पीड़ित लैंगफैंग का रहने वाला है, जिसका तियानजिन नगरपालिका और तियानजिन के रहने वाले दूसरे पीड़ित का बिनहाई न्यू एरिया में इलाज चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath