चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार एस. शंकर ने स्पष्ट किया है कि सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘2.0’ की 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो गई है।
अपने ट्विटर पर बुधवार को शंकर ने लिखा, “फिल्म की शूटिंग का 100वां दिन। उफ..क्लाइमेक्स से लेकर दो बड़े दृश्यों की शूटिंग रजनीकांत और अक्षय के साथ पूरी हो गई है। 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी हुई।”
फिल्म के निर्माता वर्तमान में यहां ‘2.0’ की शूटिंग कर रहे हैं।
फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस ने कहा, “चेन्नई के मुख्य स्थलों पर फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग हो रही है। अक्षय का लुक बदला हुआ है और इसलिए भीड़ से भरी जगहों पर भी टीम के लिए शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण नहीं है।”
वर्तमान में अमेरिका में छुट्टियां मना रहे रजनीकांत जुलाई के प्रथम सप्ताह में फिल्म की टीम के साथ शामिल हो सकते हैं।
इस फिल्म में एमी जैक्शन और सुधांशु पांडे भी हैं।
अगले सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्म में रजनीकांत को एक वैज्ञानिक के रूप में और अक्षय को खलनायक की भूमिका में देखा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath