बीजिंग में धूम्रपान जुर्माने से 10 लाख युआन की राशि एकत्र

बीजिंग में जून 2015 से धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा है।

बीजिंग नगरपालिका आयोग के स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन विभाग ने गुरुवार को कहा कि बीजिंग में सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सार्वजनिक परिवहनों में धूम्रपान पर प्रतिबंध है।

चीन के कई अन्य शहरों की तुलना में बीजिंग में यह प्रतिबंध अत्यधिक कड़ा है। इसे एक जून, 2015 को लागू किया गया था।

धूम्रपान करने वालों पर 200 युआन तक का जुर्माना लगाया जाता है, जबकि उद्योगों से धुएं की निकासी पर 10,000 युआन तक का जुर्माना लगासर जाता है।

आयोग के मुताबिक, कुल 398 कारोबारों और संस्थानों पर 2,600 युआन का जुर्माना लगा है, जबकि 1,514 लोगों पर प्रति व्यक्ति औसत 53 युआन का जुर्माना लगाया गया है।

आयोग से जुड़े गाओ शियाओजुन ने कहा कि बीजिंग में 2015 में तंबाकू की बिक्री 2.71 प्रतिशत घट गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493