बोगोटा, 27 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया की सरकार ने पुष्टि की है कि पूर्वोत्तरी क्षेत्र कताटुम्बो से एकाएक गायब हुए तीन पत्रकार सशस्त्र समूह नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के कब्जे में हैं।
रक्षा मंत्री लुइस कार्लोस विलेगस ने गुरुवार को कहा, “निश्चित रूप से पुष्टि की जा सकती है कि तीन पत्रकारों के गायब होने के पीछे ईएलएन है।”
कार्लोस ने कहा कि स्पेन के ‘एल मुंडो’ समाचारपत्र की संवाददाता व कोलंबिया के समाचारपत्र ‘एल टिम्पो’ की स्तंभकार या समीक्षक सलुद हर्नानडेज को आखिरी बार शनिवार को कताटुम्बो के एल तर्रा शहर में देखा गया था।
सलुद ने अपने सहकर्मियों के लिए नोट पेपर पर जो आखिर मैसेज छोड़ा था, उसमें उन्होंने लिखा है कि वह ‘एक पत्रकार के कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए उस इलाके में जा रही हैं और कुछ घंटों तक संपर्क से बाहर रहेंगी।’
कार्लोस ने कहा कि सेना व पुलिस के कमांडर अल्बटरे मेजिया और जॉर्ज नीटो ‘पत्रकारों की तलाश में इलाके में अभियान चलाने के लिए दोबारा लौट रहे हैं।’
dharmpath.com dharmpath