न्यूज वेबसाइट ‘क्यूबा डीबाट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, “डी नीरो क्यूबा के व्यंजन के प्रशंसक बन गए हैं, जिसका उन्होंने आज जायका लिया। इस रेस्तरां ने रॉबर्ट की अच्छी आवभगत की और अपने फेसबुक पृष्ठ पर उनके यहां आने की तस्वीरें भी लगाई।”
रेस्तरां के मुताबिक, “वैश्विक सिनेमा के सबसे बड़े सितारे हमारे रेस्तरां के मेहमान हैं। वह दो दिनों की क्यूबा यात्रा पर हैं। उन्होंने रेस्तरां में हमारे व्यंजनों का जायका लिया।”
गौतलब है कि डी नीरो ने ‘द गॉडफादर 2’ में युवा वीटो कॉरलीयोन की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्होंने सर्वोत्तम सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता था।
dharmpath.com dharmpath