पल्मायरा के बाहरी क्षेत्र में सैन्यअड्डे के पास सामूहिक कब्र खोदी गई। इसमें सीरियाई सैनिकों और संबद्ध लड़ाकों के शव थे, जिन्हें मई 2015 से मार्च 2016 के दौरान आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मौत के घाट उतार दिया था।
सीरियाई सेना ने मार्च 2016 में पल्मायरा पर दोबारा नियंत्रण स्थापित कर लिया था। आईएस ने पिछले साल एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कई सैनिकों को मौत के घाट उतारते हुए देखा जा सकता था।
गौरतलब है कि हाल ही में पल्मायरा सैन्यअड्डे के पास आईएस आतंकवादियों और सीरियाई सेना के बीच संघर्ष हुए थे। आईएस देश के पूर्वी क्षेत्र में कब्जा करना चाहता था।
dharmpath.com dharmpath