हेबेई में चीन की बड़ी स्टील कंपनियां हैं और सीमेंट व शीशा जैसे प्रदूषण फैलाने वाले कई अन्य भारी उद्योग हैं, जिसने एक सप्ताह तक प्रदूषण में कमी करने का वादा किया है, जो इस सप्ताह शुक्रवार से शुरू होगा।
इनमें कम कोयला जलाना, उद्योगों से उत्सर्जन में कमी लाना व कार द्वारा होने वाले प्रदूषण में कमी लाने जैसे उपाय किए जाएंगे।
हेबेई में पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो के प्रमुख चेन गुओइंग ने सोमवार को कहा कि प्रांत प्रदूषण रोधी प्रतिक्रिया को उच्च स्तर पर क्रियान्वित करेगा। जो संयंत्र इस शुक्रवार से पहले उत्सर्जन में कमी करने में नाकाम होंगे, उन्हें बंद करा दिया जाएगा।
चीन साल 2008 में ओलंपिक खेलों तथा बीते साल एपीईसी शिखर सम्मेलन सहित विशेष आयोजनों को लेकर बीजिंग में शुद्ध वायु सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से असाधारण कदम उठा चुका है।
dharmpath.com dharmpath