बीजिंग म्युनिसिपल कमिशन ऑफ हाउसिंग एवं अर्बन-रूरल डेवलपमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि चीन में यह अपने तरह की पहली सुविधा है, जो स्वचालित है और इसे पूरी तरह घरेलू स्तर पर विकसित किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि 16.6 किलोमीटर लंबी इस यानफांग लाइन से शहर के दक्षिण पश्चिम उपनगर फांगशान के निवासियों के लिए परिवहन सुविधा में सुधार होगा।
वर्तमान में बीजिंग में 574 किलोमीटर की दूरी पर ऐसी 19 लाइनें हैं। 350 किलोमीटर से अधिक में फैले हुए 20 सबवे लाइन इस साल बनाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath