मेरी अगली फिल्म ‘सत्संग’ : प्रकाश झा

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने कहा कि उनके निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म ‘सत्संग’ होगी।

प्रकाश झा ने कहा कि यह फिल्म धार्मिक चीजों पर आधारित होगी। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह से इतर आईएएनएस के साथ बातचीत में निर्देशक ने यह खुलासा किया।

प्रकाश से जब उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरी अगली फिल्म ‘सत्संग’ होगी, जो धार्मिक विषय पर आधारित है।”

निर्देशक से जब फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस वक्त वह केवल इतनी ही जानकारी दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रकाश झा ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के लिए सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड ने उन्हें इस फिल्म को प्रमाण पत्र देने से साफ इनकार कर दिया है।

प्रकाश ने कहा, “विभिन्न फिल्मोत्सवों में पुरस्कार जीत चुकी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया है। फिल्म की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने इस बारे में बोर्ड से बात की थी, लेकिन वह अपने फैसले पर डटे हुए हैं।”

प्रकाश सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र का इंतजार कर रही ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ फिल्म के निर्माता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493