बीजिंग में पहले आयातित जीका मामले की पुष्टि

बीजिंग, 16 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की राजधानी बीजिंग में रविवार को जीका वायरस के पहले आयातित संक्रमण की पुष्टि हुई।

बीजिंग, 16 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की राजधानी बीजिंग में रविवार को जीका वायरस के पहले आयातित संक्रमण की पुष्टि हुई।

राजधानी के स्वास्थ्य और परिवार नियोजन आयोग ने एक बयान में कहा कि पूर्वी शेडोंग प्रांत की 29 वर्षीय महिला को वेनेजुएला में 11 मई को त्वचा पर लाल चकत्ते और बुखार की शिकायत हुई थी। इसके बाद वह 13 मई को वापस चीन लौट आई।

इस महिला में चिकित्सीय जांच के बाद रविवार को जीका संक्रमण की पुष्टि हो गई। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

आयोग विशेषज्ञों ने हालांकि स्पष्ट किया है कि बीजिंग में इस रोग का प्रसार अपेक्षाकृत बहुत कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493