पटना, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वोत्तर हिस्से में बूंदाबांदी तथा कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
इसके अलावे गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, पूर्णिया का 22.2 डिग्री तथा भागलपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 32.7 डिग्री तथा गया का 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath