बीजिंग में बाघ के हमले में महिला की मौत

यानकिंग जिले की सरकार ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार दोपहर हुई, जब बीजिंग के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित बदालिंग वाइल्डलाइफ वर्ल्ड में घूमने पहुंचीं दो महिलाएं अपनी कार से उतरकर बाहर आ गईं।

इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है कि पर्यटकों को अपनी कारों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी जाती है, लेकिन कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर देते हैं।

घायल महिला खतरे से बाहर है। मामले की जांच शुरू हो गई है और प्राणी उद्यान को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

बदालिंग वाइल्डलाइफ वर्ल्ड 400 हेक्टेयर में फैला है और यहां लगभग 10,000 वन्य जीव हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493