उप्र में आंशिक तौर पर बदली, उमस बढ़ी

लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बदली छाई रहेगी और आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 24.2 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और आगरा का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493