बीजिंग, 12 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग में गर्मी को लेकर इस साल की पहली चेतावनी रविवार को जारी की गई। रविवार को बीजिंग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीजिंग, 12 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग में गर्मी को लेकर इस साल की पहली चेतावनी रविवार को जारी की गई। रविवार को बीजिंग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बीजिंग ने रविवार को गर्मी को लेकर ऑरेंज अर्लट जारी किया है, जो खतरे का दूसरा सर्वोच्च स्तर है। इस चेतावनी के बाद खुले आसमान के नीचे काम करने वाले श्रमिकों के काम के घंटे घटा दिए जाएंगे।
बीजिंग मौसम विज्ञान सेवा ने कहा कि बारिश की कमी के कारण गर्मी ने भीषण रूप ले लिया है, वहीं भीषण गर्मी के कारण ओजोर प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने कहा कि हालांकि बुधवार को तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath