हैदराबाद, 12 जुलाई (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कें. चंद्रशेखर राव ने रविवार को टेनिस सनसनी और राज्य की ब्रांड एंबेसडर सानिया मिर्जा को ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में अपना पहला महिला युगल खिताब जीतने पर बधाई दी।
हैदराबाद की रहने वाली सानिया ने स्विटजरलैंड की अपनी स्टार जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन खिताब अपने नाम कर लिया।
चंद्रशेखर राव ने यहां एक बयान में कहा कि सानिया की जीत देश की अन्य लड़कियों को प्रेरणा देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सानिया ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से पूर्व तीन बड़े खिताब जीत चुकी हैं।
सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने शनिवार देर रात फाइनल में रूसी बालाओं एकातेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना से 5-7, 7-6 (4)और 7-5 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath