बीजिंग में सड़कों पर 11 मील लंबी रेलिंग बदली जाएंगी

सरकारी बीजिंग शोउगैंग मशीनरी एंड इलेक्ट्रिक कंपनी लिमिटेड के उप पार्टी सचिव लीयू कियांग ने कहा कि चांगन अवेन्यू तथा इसके आसपास के इलाकों में कुल 11 मील लंबी रेलिंग बदली जाएगी।

झोंगननहई में सड़कों के किनारे लगी रेलिंगें भी बदली जाएंगी। झोंगननहई में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना तथा केंद्र सरकार का मुख्यालय है।

उन्होंने कहा कि रेलिंग पुरानी पड़ चुकी है और उसमें जंग लग गया है। इनके बदलने से यह दिखने में अच्छा लगेगा।

कियांग ने कहा कि मुख्य शहर में यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़े, इसके लिए रेलिंग को बदलने का काम रात में किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493