बीजिंग में 2020 तक जनसंख्या 2.3 करोड़ करने का लक्ष्य

बीजिंग के महापौर वांग अन्शून के मुताबिक, अगले पांच साल में बीजिंग अपनी जनसंख्या को शहरी क्षेत्र से उपनगरीय क्षेत्रों में स्थानांतरित करना जारी रखेगा।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, इससे शहरी क्षेत्रों की जनसंख्या में 2014 के मुकाबले 15 प्रतिशत तक की कमी आएगी।

जनसंख्या नियंत्रण का यह फैसला पानी जैसे संसाधनों की अधिकतम क्षमता के अनुरूप लिया गया है।

हाल के वर्षो में बीजिंग की जनसंख्या में वृद्धि दर कम रही है।

सांख्यिकी आकंड़ों के मुताबिक, पिछले पांच साल में जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर दो प्रतिशत रही है, जबकि इससे पहले के वर्षो में यह पांच प्रतिशत रही थी।

साल 2015 में बीजिंग में रहने वालों की संख्या 2.17 लाख रही। बीजिंग ने 2016 में अपनी जनसंख्या को 2.2 करोड़ के दायरे में रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

पिछले दशकों में बीजिंग अपने जनसंख्या नियंत्रण लक्ष्यों को पूरा करने में असफल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493