ब्राजीली शहरों ने कार्निवल गाला रद्द किया

ब्रासीलिया, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील में गहराते आर्थिक संकट के बीच देशभर के कम से कम 48 शहरों ने संसाधनों के अभाव में कार्निवाल गाला रद्द करने का फैसला किया है।

देश के सबसे समृद्ध राज्य साओ पाउलो के भी कई शहरों ने डेंगू बुखार के प्रसार के डर से उत्सव रद्द करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तेल और ब्राजील से निर्यात किए जाने वाले कई कच्चे मालों के मूल्य में गिरावट के कारण 2015 में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 3.8 फीसदी घट गया।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुताबिक, ब्राजील की जीडीपी 2016 में भी 3.5 फीसदी घट सकती है और 2017 में यह जस-की-तस बनी रह सकती है।

मीडिया रपटों के मुताबिक, जनवरी 2015 से दिसंबर 2015 के प्रथम सप्ताह के बीच देश में डेंगू के 15.8 लाख मामले दर्ज किए गए हैं और इस रोग से मरने वालों की संख्या 839 हो गई है, जो 1982 के बाद सर्वाधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493