बीजिंग विजय दिवस परेड में लिएन चान करेंगे शिरकत

ताइवान मामलों के परिषद कार्यालय के प्रवक्ता फान लिकिंग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की पुष्टि की। लिएन के अलावा, द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ चीन के लिए लड़ने वाले ताइवान के पूर्व सैनिक, नागरिक और उनके परिजन भी इसमें शामिल होंगे।

फान ने कहा कि ताइवान के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है और वे इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध की 70वीं बरसी के मौके पर बीजिंग पर कई कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, जिसमें सैन्य परेड भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि जापानी आक्रमण के खिलाफ आठ साल तक चले युद्ध में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना और केएमटी के नेतृत्व में सैनिकों ने लड़ाई लड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493