मोदी ने 1965 की जंग के नायकों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर इसके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “मैं 1965 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमारी मातृभूमि के लिए लड़ने वाले सभी वीर सैनिकों को नमन करता हूं।”

उन्होंने लिखा, “हमारे सशस्त्रबलों की बहादुरी और साहस बहुत ही प्रेरणादायक है। वे हर बाधा को पार कर जीते और भारत की एकता एवं अखंडता की रक्षा की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493