बीजिंग 2017 में कोयले की खपत 30 प्रतिशत तक कम करेगा

‘म्यूनिसिपल कमीशन ऑफ सिटी मैनेजमेंट’ ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

आयोग के अनुसार, शहर इस साल कोयले की खपत को 70 लाख टन तक रखेगा। आयोग के उप प्रमुख चाई वेनझोंग ने कहा कि इसके साथ ही बीजिंग अधिक कोयले वाले बॉयलर को बंद कर देगा और ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न गुणवत्ता के कोयलों के स्थान पर स्वच्छ कोयले रखेगा।

बीजिंग से शांक्शी प्रांत को गैस प्रदान करने के लिए एक नई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का निर्माण जारी है और ऐसा माना जा रहा है कि इस पाइपलाइन का संचालन इस साल अक्टूबर के अंत में शुरू हो जाएगा।

स्थानीय अधिकारियों ने इस साल के शुरू में बताया था कि इस साल बीजिंग वायु प्रदूषण को कम करने के क्रम में 18 अरब युआन (2.6 अरब डॉलर) खर्च करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493