लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अंग्रेजी पॉप बैंड बीटल्स के सदस्य पॉल मैककॉर्टनी और रिंगो स्टार हाल ही में एक साथ स्टूडियो में नजर आए, जिससे इनके बैंड के दोबारा शुरू होने की खबरें गरम हो गईं हैं।
लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अंग्रेजी पॉप बैंड बीटल्स के सदस्य पॉल मैककॉर्टनी और रिंगो स्टार हाल ही में एक साथ स्टूडियो में नजर आए, जिससे इनके बैंड के दोबारा शुरू होने की खबरें गरम हो गईं हैं।
बीटल्स बैंड से जुड़े सदस्यों में केवल पॉल और रिंगो ही जीवित हैं।
‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, रिंगो ने पॉल के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “इतने सालों बाद मिलने का धन्यवाद। आपके लिए बहुत प्यार और शांति की शुभकामनाएं।”
रिंगो इस बैंड में ड्रम बजाने का काम करते थे। इस दौरान वह अपनी एकल अल्बम पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने अमेरिकी गायक-संगीतकार जॉ वाल्श के साथ भी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “और अब जॉ वॉल्श को देखिए। मैं इनसे मिला क्या दिन है। प्यार और शांति की शुभकामना।”
रिंगो की अल्बम उनकी 2015 में रिलीज हुई ‘पोस्टकॉर्ड्स फ्रॉम पैराडाइस’ की अगली कड़ी है।
बीटल्स समूह ने एक साथ आखिरी बार 2010 में रिंगो के लिए एक अल्बम ‘वाई नॉट’ का निर्माण किया था।
dharmpath.com dharmpath