लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार जोड़ी डेविड और विक्टोरिया बेकहम के बेटे ब्रूकलिन बेकहम का कहना है कि वह 13 साल की उम्र तक अपने मां-बाप की शोहरत से अनजान थे।
लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार जोड़ी डेविड और विक्टोरिया बेकहम के बेटे ब्रूकलिन बेकहम का कहना है कि वह 13 साल की उम्र तक अपने मां-बाप की शोहरत से अनजान थे।
ब्रूकलिन ने ‘वंडरलैंड मैगजीन’ को बताया, “मुझे 13 साल की उम्र तक यह नहीं पता था कि वह (माता-पिता) इतने बड़े व प्रसिद्ध लोग हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं एक बार एक फुटबाल मैच के लिए गया और वहां लोग मेरे पिता (फुटबाल स्टार) का नाम चिल्ला रहे थे और तब मैं स्तब्ध रह गया। मुझे विश्वास नहीं हुआ।”
ब्रूकलिन फिलहाल इस गर्मियों में अपनी फोटोग्राफी किताब की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं अपने काम को सबके सामने लाने को लेकर उत्साहित हूं। मैं लोगों को दिखाना चाहता हूं कि मैं यह केवल इसलिए नहीं कर रहा हूं क्योंकि मेरे माता-पिता इतनी लोकप्रिय हस्तियां हैं।”
ब्रूकलिन अपने भाइयों रोमियो (14), क्रूज (11) से बड़े हैं और उनकी एक बहन हार्पर (5) भी है।
dharmpath.com dharmpath