बीते हफ्ते 245 गांवों का हुआ विद्युतीकरण

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने फरवरी के पहले हफ्ते में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत देश के 245 गांवों का विद्युतीकरण किया।

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने फरवरी के पहले हफ्ते में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत देश के 245 गांवों का विद्युतीकरण किया।

यह जानकारी मंत्रालय ने सोमवार को दी। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, “जिन गांवों में बिजली पहुंचाई गई है उनमें 82 असम, 77 ओडिशा, 69 झारखंड, 13 छत्तीसगढ़ और दो-दो त्रिपुरा एवं मध्य प्रदेश के हैं।”

बयान में कहा गया है कि 2015-16 में आज की तिथि तक कुल 5,027 गांवों का विद्युतीकरण किया गया है।

सरकार ने कहा था कि बाकी बचे 18452 गांवों का पहली मई 2018 तक विद्युतीकरण कर दिया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि बाकी बचे 13425 गांवों में से 10487 तक बिजली ग्रिड से पहुंचाई जाएगी। 1997 गांवों को आफ ग्रिड बिजली पहुंचाई जाएगी और 941 गांवों का विद्युतीकरण उनकी राज्य सरकारों द्वारा किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि विद्युतीकरण को मिशन की तरह लिया गया है। इसलिए इस योजना को लागू करने की अवधि घटाकर 12 महीने कर दी गई है। इसे 12 चरणों में बांटा गया है और इसकी निगरानी के लिए समयबद्धता निश्चित की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493