बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,685 नए मामले और 33 लोगों की मौत

नई दिल्ली- भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 2,685 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,31,50,215 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 16,308 पर पहुंच गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण से 33 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,572 हो गई है.

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,84,39,464 हो गए हैं और इस संक्रमण के चलते दुनियाभर में अब तक 62,86,540 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 494 की वृद्धि हुई है.

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत है. देश में अब तक 4,26,09,335 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. वहीं, कोविड-19 मृत्यु दर 1.22 फीसदी है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493