नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 2,478.23 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तथा 2,917.06 करोड़ रुपये की अनुमानित पूर्णता लागत से बीना-कटनी तीसरी लाइन परियोजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 278.7 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन पांच वर्षो में तैयार होगी।
इस लाइन के चालू होने से यात्रा में सुविधा के अतिरिक्त क्षेत्र के ताप बिजली संयंत्रों में उत्पादों की आवाजाही हो सकेगी। इससे बीना-कटनी सेक्शन के बीच सामानों की आवाजाही में सहजता आएगी और रेलवे का राजस्व बढ़ेगा। इस परियोजना से मध्य प्रदेश के सागर, दामोह और कटनी जिले को लाभ मिलेगा। बीना-कटनी सेक्शन पश्चिम मध्य रेलवे का व्यस्त सेक्शन है।
राजस्थान में छबरा गुगूर तथा झालावाड़ के ताप बिजली संयंत्रों को इसी सेक्शन से कोयला भेजा जाता है और मध्य प्रदेश में माहादेवखेड़ी के लिए पीयूएल यातायात होता है। अभी इस सेक्शन का क्षमता उपयोग 136 फीसदी है। बढ़ते यातायात को देखते हुए दोनों दिशाओं से यातायात प्रवाह को सु²ढ़ बनाने के लिए बीना/माहादेवखेड़ी-कटनी/नया कटनी तीसरी लाइन बनाई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath