बीपीएल मैच के दौरान मुर्तजा चोटिल (लीड-1)

मीरपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा के टखने में चोट लगी है।

मुर्तजा को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) मैच से पहले अभ्यास के दौरान चोट लगी। मुर्तजा ने हालांकि कहा है कि उनकी चोट गम्भीर नहीं है।

बीडीन्यूज24 ने मुर्तजा के हवाले से लिखा है, “कोई गम्भीर चोट नहीं है। चिंता की बात नहीं है।”

मुर्तजा कोमिला विक्टोरियंस टीम के लिए खेल रहे हैं और यह टीम इन दिनों मीरपुर अकादमी मैदान पर अभ्यास कर रही है। इस टीम का रविवार को बीपीएल में ढाका डायनामोज के साथ सामना होगा।

बीते कुछ सालों से मुर्तजा का करियर चोट के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा है।

मुर्तजा ने कहा कि उनके टखने में मोच है और वह दो दिन आराम के बाद अभ्यास शुरू कर देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493