नामीबिया के विकेटकीपर सूर का निधन

विंडहोएक, 21 नवंबर (आईएएनएस)। नामीबिया के विकेटकीपर रेमंड वान सूर का निधन हो गया है। पांच दिन पहले 25 साल के सूर को एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।

प्रांतीय मैच के दौरान जिस समय सूर को दिल का दौरा पड़ा था, उस समय वह 15 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। मैदान पर गिरने के बाद सूर को एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले जाया गया था।

सूर पांच दिनों तक अस्पताल में रहे और इस दौरान उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को उनके निधन का समाचार सार्वजनिक किया गया।

क्रिकेट नामीबिया के प्रमुख रिचर्ड फ्रैंकल ने सूर के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सूर नामीबिया की बल्लेबाजी क्रम के अहम किरदार थे। 2012 में सूर को आईसीसी टी-20 विश्व कप क्वालीफायर का मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। वह कई मौकों पर मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजे गए।

रिचर्ड ने कहा कि सूर की जगह कभी भरी नहीं जा सकेगी और उनका इंतकाल देश में क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493