‘बीफ फेस्ट’ को लेकर छात्र पर हमला

चेन्नई, 30 मई (आईएएनएस)। भारत प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास के परिसर में ‘बीफ फेस्ट’ में हिस्सा लेने को लेकर पीएचडी के एक छात्र पर कुछ छात्रों ने मंगलवार को हमला कर दिया, जिसमें उसकी दाई आंख में गंभीर चोट पहुंची है।

केंद्र सरकार द्वारा पशु बाजारों में कत्ल के लिए जानवरों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के फैसले के विरोध स्वरूप रविवार को कॉलेज परिसर में बीफ फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जिसमें कई छात्रों ने हिस्सा लिया था।

आईआईटी-मद्रास के एक छात्र के मुताबिक, भोजनवकाश के दौरान मेस में छात्रों के एक समूह ने आर.सूरज को चारों तरफ से घेर लिया और उनपर हमला कर दिया, जिसमें उनकी दाईं आंख में गंभीर चोट पहुंची।

घटना के बाद सूरज को नेत्र अस्पताल ले जाया गया।

सूरज इस संस्थान से एयरोस्पेस में पीएचडी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493