बीबर अपने वीडियो में केंडल को नहीं लेंगे

लॉस एंजेलिस, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर का कहना है कि वह कभी मॉडल केंडल जेनर से उनके संगीत वीडियो में काम करने के लिए नहीं कहेंगे, क्योंकि उन्हें लगता है कि मॉडलिंग में उनका करियर पहले से ही काफी स्थापित है।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बीबर ने ‘केइली और जैकी ओ शो’ पर कहा, “मेरे ख्याल से वह वीडियो के लिए नहीं हैं। सही कह रहा हूं ना? वह एक मॉडल हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें एक संगीत वीडियो में काम करने की जरूरत है।”

बीबर का कहना है कि इस वक्त उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और गायिका सेलेना गोमेज से अपने रोमांटिक रिश्ते की नाकामी के बाद वह किसी अन्य रिश्ते की शुरुआत करने में जल्दबाजी दिखाने से डरे हुए हैं।

बीबर ने कहा, “मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है..मैं पिछली बार जिस रिश्ते में था, उसे लेकर बहुत ज्यादा धारणाएं व्याप्त थीं और उसे लेकर बहुत से लोग मनमाफिक बातें कर रहे थे। मैं वो नहीं चाहता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493